PM मोदी का स्पष्टीकरण, नए कृषि कानून से नहीं बदलेगी पुरानी व्यवस्था

Webdunia
सोमवार, 30 नवंबर 2020 (15:43 IST)
वाराणसी। देश में किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कृषि कानून पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि नए कानून के बाद पुरानी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। अर्थात न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल की खरीदी जारी रहेगी। 
 
मोदी ने कहा कि किसानों को नए कानून से फसल बेचने के लिए आजादी मिली है। वे मंडी के बाहर भी अपनी फसल बेच सकते हैं। इससे पहले मंडी के बाहर लेनदेन को गैरकानूनी माना जाता था। हालांकि उन्होंने कहा कि वे पुराने तरीके से भी फसल बेच सकते हैं। पुरानी व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है।
ALSO READ: शिवसेना का सरकार पर तीखा हमला, कहा- शीतलहरी में किसानों पर पानी की बौछारें करना क्रूरता
उन्होंने कहा कि नया कानून किसानों के लिए फायदेमंद है। सरकार किसानों की आमदमी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। फसल बीमा योजना से ‍4 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। काला चावल ऑस्ट्रेलिया निर्यात किया जा रहा है। 
ALSO READ: Farmers Protest : किसानों ने शुरू किया दिल्ली का घेराव, मोदी सरकार ने फिर दिया बातचीत का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले एमएसपी के नाम पर किसानों के साथ छल होता था। नए कानून में किसानों को अतिरिक्त विकल्प मिले हैं। पहले किसानों के साथ खाद और बीज के नाम पर छल किया जाता था। नए कानून को लेकर जान बूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख