दिल्ली में चुनावी अभियान का शंखनाद, रामलीला मैदान पर PM मोदी की धन्यवाद रैली

Webdunia
रविवार, 22 दिसंबर 2019 (07:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
 
रामलीला मैदान पुरानी दिल्ली के दरियागंज से करीब 1 किमी दूर है, जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।
 
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। बैठक में अन्य चीजों के अलावा यह फैसला लिया गया कि अफवाहों पर काबू पाने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि रविवार को बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इमारतों पर विशेष सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।
 
दिल्ली पुलिस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और भाजपा से करीबी संपर्क बनाए हुए है।

भाजपा नेता विजय गोयल ने एक बयान में कहा कि दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के रहवासियों को मालिकाना हक देने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देने के लिए आयोजित इस रैली की तैयारियों जोर-शोर से जारी हैं। गोयल आयोजन स्थल पर इंतजाम के संयोजक हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

वैष्णो देवी मंदिर के पास भूस्खलन से तबाही, मरने वालों की संख्या 30 हुई

भारत पर 50% टैरिफ के बाद अब ट्रंप ने कहा, बीजिंग को बर्बाद भी कर देंगे

तमिलनाडु की 'मुख्यमंत्री ब्रेकफास्ट स्कीम' को पंजाब में लागू करने की संभावनाएं तलाशेंगे : मान

सीएम धामी ने ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का किया नेतृत्व

बारिश से जम्मू क्षेत्र में तबाही, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से 9 की मौत, कुल 13 मरे

अगला लेख