गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या बोले पीएम मोदी?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (10:05 IST)
PM Narendra Modi on farmers : किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दावा किया कि उनकी सरकार देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ALSO READ: Sugarcane FRP : आंदोलन के बीच किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा, गन्ने का FRP 25 रुपए बढ़ाकर किया 340 प्रति क्विंटल
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, देशभर के अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़े हर संकल्प को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। इस कदम से हमारे करोड़ों गन्ना उत्पादक किसानों को लाभ होगा।
 
 
गन्ने की एफआरपी बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में लिया गया। गन्ना मुख्य रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में उगाया जाता है।

ALSO READ: दिल्ली चलो मार्च 2 दिन के लिए स्थगित, किसान बोले 23 फरवरी को तय होगी आगे की रणनीति, 10 बड़े अपडेट्‍स
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नई एफआरपी गन्ने के तय फार्मूले से 107 प्रतिशत अधिक है और इससे गन्ना किसानों की समृद्धि सुनिश्चित होगी। मंत्री ने कहा, भारत, दुनियाभर में गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत चुका रहा है। संशोधित FRP एक अक्टूबर 2024 से लागू होगी।
 
उल्लेखनीय है कि MSP समेत कई मांगों को लेकर बड़ी संख्‍या में किसान दिल्ली से सटी पंजाब और हरियाणा की सीमा पर पिछले 10 दिन से डटे हुए हैं। किसान आंदोलन 2024 में अब तक 3 प्रदर्शनकारी किसानों की मौत हो चुकी है। Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख