Dharma Sangrah

50 दिन में 27 नदियों से गुजरेगा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज, PM Modi 13 जनवरी को दिखाएंगे हरी झंडी

Webdunia
रविवार, 8 जनवरी 2023 (17:32 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी में दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस लंबे सफर में एमवी गंगा विलास क्रूज पटना, साहिबगंज, कोलकाता, ढाका और गुवाहाटी जैसे 50 पर्यटक स्थलों से होकर गुजरेगा। इसका सफर 13 जनवरी को वाराणसी से शुरू होगा और इसके 1 मार्च को अपने गंतव्य डिब्रूगढ़ पहुंचने की संभावना है। यह करीब 27 नदियों से गुजरेगा।
 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक नदी में चलने वाला क्रूज जहाज ‘एमवी गंगा विलास’ शुक्रवार को वाराणसी से अपने पहले सफर पर रवाना होगा। इस दौरान वह 3,200 किलोमीटर से अधिक लंबा सफर तय करेगा। यह क्रूज भारत एवं बांग्लादेश से गुजरने वाली 27 नदी प्रणालियों के रास्ते अपनी मंजिल पर पहुंचेगा।
 
बयान के मुताबिक, वाराणसी में गंगा नदी पर होने वाली मशहूर गंगा आरती के साथ यह क्रूज अपने सफर पर निकलेगा। इस सफर में वह प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल सारनाथ, तंत्र गतिविधियों के लिए मशहूर मायोंग और नदी में बने द्वीप माजुली भी जाएगा। क्रूज के इस पहले सफर में स्विट्जरलैंड के 32 सैलानी शामिल होंगे।
 
केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा है कि एमवी गंगा विलास का उद्घाटन होने के साथ ही भारत नदियों से क्रूज सफर के वैश्विक मानचित्र का हिस्सा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश में नदी पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाओं का द्वार खुलेगा।
 
फिलहाल देश में वाराणसी और कोलकाता के बीच आठ रिवर क्रूज संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा दूसरे राष्ट्रीय जलमार्ग (ब्रह्मपुत्र नदी) पर भी क्रूज का आवागमन जारी है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma Photo Courtesy: Twitter

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को लेफ्टिनेंट जनरल की चेतावनी, और भी घातक होगा Operation Sindoor 2.0

Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर

सिवनी हवाला कांड में SDOP पूजा पांडे समेत 6 गिरफ्तार, 11 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस, बोले CM , किसी को बख्शा नहीं जाएगा

बेलगाम ट्रैफिक के आगे बेबस पुलिस, इंदौर का निकला दम, जिम्‍मेदार बोले- दिक्‍कत तो है पर सुधारेंगे, करेंगे इंजीनियरिंग प्‍लान

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर BJP शामिल, जानिए कहां से लड़ेंगी चुनाव

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव मेंं NDA से कैसे पिछड़ा महागठबंधन, राहुल-तेजस्वी की जोड़ी में भी दरार?

उत्तराखंड में पंजीकृत श्रमिकों को 11 करोड़ 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Bihar Elections : जदयू की पहली लिस्ट पर NDA में बवाल, चिराग पासवान की 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

ग़ाज़ा में हिंसक टकराव से हुई भारी तबाही, पुनर्निर्माण की कीमत 70 अरब डॉलर होने का अनुमान

कौन है भारतीय मूल का एश्ले टेलीस, जो अमेरिका में चीन के लिए जासूसी के आरोप में हुआ गिरफ्तार

अगला लेख