नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को बड़ा झटका, पासपोर्ट रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (14:17 IST)
नई दिल्ली। पीएनबी से 11 हजार 400 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द कर दिया। सीबीआई और ईडी ने आज भी देश में कई स्थानों पर इन दोनों से जुड़े कई स्थानों पर छापे मारे।
 
विदेश मंत्रालय ने पंजाब नेशनल बैंक फर्जीवाडे के आरोपियों नीरव दीपक मोदी और मेहुल चिनुभाई चौकसी के पासपोर्ट तत्काल प्रभाव से चार सप्ताह के लिए रद्द कर दिए हैं। 
 
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की सलाह पर पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 10 (ए) के तहत यह कार्रवाई की गई है।
 
विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी तथा मेहुल चौकसी दोनों से एक सप्ताह में इस बात का जवाब मांगा है कि उनके पासपोर्ट स्थायी तौर पर क्यों न रद्द कर दिए जाएं। मंत्रालय ने कहा है कि यदि इन दोनों की ओर से निर्धारित अवधि में कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो यह माना जायेगा कि उनके पास इस मामले में अपनी सफाई में कहने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद पासपोर्ट अधिनियम की धारा 10 (3) (सी) के तहत उनके पासपोर्ट स्थायी रूप से रद्द कर दिए जाएंगे।
 
उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक में फर्जीवाडे के आधार पर 11 हजार करोड़ रुपए का लेन देन करने का आरोप है। फर्जीवाडे का खुलासा होने से पहले ही ये दोनों देश छोड़कर भाग गए थे।

सीबीआई ने गीतांजलि समूह के खिलाफ ताजा प्राथमिकी दायर की और कहा कि पीएनबी को कथित तौर पर 4886 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। सीबीआई ने छह शहरों के 20 स्थानों में गीतांजलि कंपनी समूह के परिसरों पर छापे मारे। 
 
शेयर बाजार को दी जानकारी में यूनियन बैंक ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 11,400 करोड़ रुपए के घोटाले में सउसका भी 30 करोड़ डॉलर यानी करीब 1,915 करोड़ रुपए फंसे हुए है। हालांकि बैंक का दावा है कि उसका पैसा सुरक्षित है और वह इसे वसूल कर लेगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर दुनिया रह जाएगी दंग, टूट जाएगा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड, जानें क्या इंतजाम

क्यों पीथमपुर में ही जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, किस प्रक्रिया से होगा नष्ट, वेबदुनिया के सवाल पर क्या बोले संभागायुक्त दीपक सिंह

Waqf Amendment Bill : वक्फ समिति ने राजग के सभी संशोधन किए स्वीकार, विपक्ष के सुझावों को किया खारिज

Maha Kumbh 2025 : क्या महाकुंभ में स्नान से खत्म होगी गरीबी, कैमरे के सामने त्रिवेणी संगम में डुबकी की होड़, शाह की गंगा डुबकी पर खरगे का कटाक्ष

राहुल गांधी ने BJP-RSS पर आंबेडकर, संविधान का अपमान करने का लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

किसान नेता डल्लेवाल का बड़ा ऐलान, जारी रहेगा अनशन

बागपत में आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व हादसा, 7 की मौत

चीनी स्टार्टअप डीपसीक पर साइबर अटैक, बर्बाद किए थे Nvidia के 600 बिलियन डॉलर

LIVE: बागपत में जैन निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा, 7 की मौत

महाकुंभ में तगड़ा इंतजाम, चिंता मौनी अमावस्या की, कैसे संभलेगी व्यवस्था

अगला लेख