प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्र पर लिखी कविता सोशल मीडिया पर की साझा

Webdunia
रविवार, 13 अक्टूबर 2019 (20:41 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महाबलीपुरम में अनौपचारिक मुलाकात के बाद समुद्र पर लिखी एक कविता ट्विटर पर साझा की है। मोदी ने कहा, यह संवाद मेरी भावनात्मक दुनिया है। मैं इस संवाद को आपके साथ साझा कर रहा हूं। हिंदी में 'हे सागर, तुम मेरा प्रणाम' शीर्षक से आप उनकी लिखी यह कविता यहां पढ़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने उनका 3 मिनट का वीडियो भी पोस्ट किया और लोगों से सार्वजनिक जगहों को साफ-सुथरा रखने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तमिलनाडु के प्राचीन शहर महाबलीपुरम में अनौपचारिक मुलाकात की थी।
<

कल महाबलीपुरम में सवेरे तट पर टहलते-टहलते सागर से संवाद करने में खो गया।

ये संवाद मेरा भाव-विश्व है।

इस संवाद भाव को शब्दबद्ध करके आपसे साझा कर रहा हूं- pic.twitter.com/JKjCAcClws

— Narendra Modi (@narendramodi) October 13, 2019 >
प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कविताएं लिखते रहे हैं। 2007 में 'आंख आ धन्य छे' नाम से गुजराती के संकलन उनकी कुल 67 कविताएं छपीं थीं। 7 साल बाद वे हिंदी में आईं। अंजना संधीर ने इनका अनुवाद किया और 'आंख ये धन्य है' नाम से यह छपीं।

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख