प्रख्यात कवि कुंवर नारायण का निधन

Webdunia
बुधवार, 15 नवंबर 2017 (13:16 IST)
नई दिल्ली। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण का बुधवार को यहां लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।
 
नारायण करीब एक महीने से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और अचेतावस्था में थे। साहित्य अकादमी, भारतीय ज्ञानपीठ, जनवादी लेखक संघ समेत कई संगठनों और लेखकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। 
 
नौ सितंबर 1927 को उत्तरप्रदेश के फैजाबाद में जन्मे नारायण को पद्मभूषण सम्मान से विभूषित किया गया था। उन्हें 'कोई दूसरा नहीं' काव्यसंग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा व्यास सम्मान भी मिला था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र भी है।
 
कुंवर नारायण ने अपनी इंटर तक की शिक्षा विज्ञान विषय से पूर्ण की, किंतु साहित्य में रुचि होने के कारण वे साहित्य के विद्यार्थी बन गये थे। उन्होंने 'लखनऊ विश्वविद्यालय' से 1951 में अंग्रेज़ी साहित्य में एमए किया। 1973 से 1979 तक वे संगीत नाटक अकादमी के उप-पीठाध्यक्ष भी रहे। 1975 से 1978 तक अज्ञेय द्वारा सम्पादित मासिक पत्रिका में संपादक मंडल के सदस्य के रूप में भी कार्य किया।
 
उनकी काव्ययात्रा 'चक्रव्यूह' से शुरू हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने हिन्दी के काव्य पाठकों में एक नई तरह की समझ पैदा की। यद्यपि कुंवर नारायण की मूल विधा कविता ही रही है, किंतु इसके अलावा उन्होंने कहानी, लेख व समीक्षाओं के साथ-साथ सिनेमा, रंगमंच एवं अन्य कलाओं पर भी बखूबी अपनी लेखनी चलाई। (वेबदुनिया/एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख