पुलिस को बड़ी सफलता, अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (14:33 IST)
अमृतसर। Police arrested Pappalpreet Singh: पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को कहा कि एक बड़ी सफलता में, पंजाब पुलिस ने अमृतसर के कैथूनंगल इलाके से मोस्ट वांटेड अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत में लिया गया है।
 
गिल ने चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस मुख्यालय में कहा कि पुलिस टीमें चल रहे विशेष अभियान के बीच कुछ महत्वपूर्ण सुरागों पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के मार्गदर्शन में पंजाब पुलिस ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह के मुख्य सहयोगी पापलप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद एक बहुत प्रभावी कदम उठाया है। गिल के साथ पुलिस उपमहानिरीखक बॉर्डर रेंज नरिंदर भार्गव भी मौजूद थे।
 
उन्होंने कहा कि आरोपी पापलप्रीत सिंह पंजाब पुलिस को 6 आपराधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच गिल ने सभी पंजाबियों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने और फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।(वार्ता)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

Modi In Ghana: घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

भारी बारिश से राजस्थान पानी पानी, अजमेर दरगाह की छत का एक हिस्सा गिरा

अगला लेख