Hanuman Chalisa

ब्रह्मपुत्र में प्रदूषण, लोकसभा में उठा मामला

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (14:54 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को ब्रह्मपुत्र नदी में प्रदूषण का विषय उठा और सरकार ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इसे सरकार में सर्वोच्च स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।
 
शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए बीजद के बी महताब ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में असम के छात्रों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के प्रदूषित होने के मुद्दे को उठाया है।
 
महताब ने कहा कि पिछले दिनों इस विषय में भारत की विदेश मंत्री की चीन के विदेश मंत्री के साथ बैठक की खबरें भी आई थीं लेकिन इस विषय पर चीन की प्रतिक्रिया सार्वजनिक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि हम इस विषय पर चीन की प्रतिक्रिया के साथ भारत का भी रुख जानना चाहते हैं।
 
असम से भाजपा सांसद विजया चक्रवर्ती ने भी इस विषय को उठाते हुए कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल और असम से होकर बहती है और इसका प्रदूषित होना बहुत गंभीर मामला है।
 
संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने इस पर कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। असम और पूर्वोत्तर के राज्यों को ब्रह्मपुत्र के प्रदूषण के प्रभावों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार में सर्वोच्च स्तर पर इस विषय को उठाऊंगा। 
 
शून्यकाल में ही तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी ने मांग उठाई कि हिंदुस्तान स्टीलवर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (एचएससीएल) का कार्यालय कोलकाता से दूसरी जगह स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने इस विषय को भी संबंधित मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख