विपक्ष की बैठक से पहले बेंगलुरु में लगे पोस्टर, नीतीश को बताया पीएम पद का अस्थिर दावेदार

Webdunia
मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (11:54 IST)
Opposition meet : बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले एक मुख्य मार्ग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधने वाले पोस्टर नजर आए। इसमें नीतीश को प्रधानमंत्री पद के अस्थिर दावेदार बताते हुए बिहार में सुल्तानगंज पुल के ढहने की घटना के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ये पोस्टर किसने लगाए।
 
विपक्षी दलों की बैठक के स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित ‘चालुक्य सर्कल’ पर लगाए गए इन पोस्टर के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस बैठक में नीतीश भी हिस्सा ले रहे हैं।
 
एक पोस्टर पर लिखा था, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत है। नीतीश कुमार का बिहार को दिया गया तोहफा सुल्तानगंज पुल ढहता रहता है। बिहार में उनके शासन में पुल टिक नहीं पा रहे और ‘विपक्षी दल’ अपने अभियान के नेतृत्व के लिए उन पर भरोसा कर रहे।'
 
एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, 'प्रधानमंत्री पद के अस्थिर दावेदार। बेंगलुरु में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल कालीन बिछा दी गई है। सुल्तानगंज पुल पहली बार गिरने की तिथि अप्रैल 2022 है। सुल्तानगंज पुल ढहने की दूसरी घटना जून 2023 की है।' 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख