जावड़ेकर बोले, पेपर लीक रोकने का 'सॉफ्टवेयर' तैयार करें छात्र

Webdunia
शुक्रवार, 30 मार्च 2018 (19:52 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दूसरे स्मार्ट इंडिया हैकेथान (सॉफ्टवेयर संस्करण)-2018 में हिस्सा ले रहे विद्यार्थियों से परीक्षाओं को लीकप्रूफ बनाने का 'सॉफ्टवेयर' तैयार करने को कहा।


जावड़ेकर ने शुक्रवार से यहां शुरू हुए इस हैकेथान के 2 दिवसीय ग्रैंड फिनाले को लांच करने के बाद दिल्ली प्रबंधन संस्थान के प्रतिभागी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि पेपर लीक को रोकने का सॉल्यूशन तैयार करना इस वर्ष के हैकेथान का विषय नहीं है लेकिन विद्यार्थियों को इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए। छात्र यह हैकेथान समाप्त होने के बाद ऐसा सॉल्यूशन तैयार करें जिससे कि परीक्षाओं को लीकप्रूफ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि हम सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सुपरपॉवर हैं लेकिन गुगल, फेसबुक, व्हॉट्सएप और ट्विटर आदि को भारत में नहीं तैयार किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन सभी नवाचारों के पीछे दिमाग भारतीयों का ही है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कई डिजिटल नवाचार हैं जिनसे धन कमाया जा सकता है। भारत में भी इस तरह के नवाचार विकसित किए जाने चाहिए। जावड़ेकर ने बताया कि हैकेथान में 1200 से ज्यादा कॉलेजों के रिकॉर्ड संख्या में करीब 1 लाख विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख