पहला स्वतंत्रता संग्राम, बदलेगा इतिहास

Webdunia
सोमवार, 23 अक्टूबर 2017 (20:15 IST)
भुवनेश्वर। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को कहा कि वर्ष 1817 में ओडिशा में हुए पाइका विद्रोह को देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम के रूप में मान्यता दी जाएगी।
      
जावडेकर ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में पाइका विद्रोह को शामिल किया जाएगा और इस विद्रोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
        
राज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे जावडेकर ने कहा, अंग्रेजों के खिलाफ पाइका लोगों के विद्रोह ने वास्तव में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी थी। इस गौरवशाली ऐतिहासिक संग्राम को देश के लोगों के सामने लाने के लिए पाठ्यक्रमों में इसे विस्तारपूर्वक शामिल किया जाएगा।
       
उल्लेखनीय है कि पाइका विद्रोह ओडिशा में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध एक सशस्त्र विद्रोह था। पाइका लोगों ने भगवान जगन्नाथ को उड़िया एकता का प्रतीक मानकर बक्सि जगबन्धु के नेतृत्व में यह विद्रोह शुरू किया था। शीघ्र ही यह आंदोलन तेजी से फैल गया, किन्तु अंग्रेजों ने निर्दयतापूर्वक इसे कुचल दिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इस्तीफे के बाद बंगला खाली करने पहुंचे, क्यों इतनी जल्दी में हैं जगदीप धनखड़?

LIVE: लंदन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, आज FTA पर हस्ताक्षर

नितिन गडकरी को मिलेगा लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, 2023 में PM मोदी को मिला था यह सम्‍मान

ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के निर्माण से भारत और बांग्लादेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा : चीन

अगला लेख