लड़कियों के नामांकन का प्रतिशत हुआ बेहतर : जावडेकर

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2016 (17:53 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने सोमवार को बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों एवं लड़कों के नामांकन प्रतिशत में बहुम कम अंतर रह गया है और यह बेहतर होकर 48 से 49 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है।
 
लोकसभा में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि ऐसी स्थिति पहले थी, जब स्कूलों में लड़कियों का नामांकन स्तर कम था। लेकिन पूर्ववर्ती अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा शुरू किए गए सर्वशिक्षा अभियान के परिणाम स्वरूप पिछले कई वर्षों में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 
 
उन्होंने कहा कि प्राथमिक और माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों एवं लड़कों के नामांकन प्रतिशत में बहुम कम अंतर रह गया है। 2010-11 में प्रथमिक स्तर पर लड़कियों के नामांकन का प्रतिशत 48.64 था, जो 2015-16 में बढ़कर 48.75 प्रतिशत हो गया। इसी प्रकार से माध्यमिक स्तर पर 2010-11 में माध्यमिक स्तर पर लड़कियों के दाखिले का स्तर 45.02 था, जो 2015-16 में बढ़कर 47.73 प्रतिशत हो गया।
 
जावडेकर ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान का प्रथम लक्ष्य सर्वसुलभ नामांकन और लड़कियों सहित सभी बच्चों को स्कूल में लाए जाने के लिए सभी प्रयास करना है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

भारत पर कितना होगा ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर, 5 सवालों से समझिए

बांग्लादेश की मुराद पूरी, बैंकॉक में पीएम मोदी से मिले मुहम्मद यूनुस

भारतीय विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश से अनुरोध, अल्पसंख्यकों से संबंधित घटनाओं की करे गहन जांच

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से जलसंरक्षण की क्रांति

अगला लेख