हिन्दुत्व के साथ विकास आधारित राजनीति हो : प्रवीण तोगड़िया

Webdunia
रविवार, 26 मार्च 2017 (13:47 IST)
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि विहिप पूरी तरह से ‘हिन्दुत्व के साथ विकास’ के सिद्धांत की पक्षधर है और हम सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हैं कि वे इस परिप्रेक्ष्य में अपनी नीतियों पर फिर से विचार करें। उत्तरप्रदेश में भाजपा की जबर्दस्त जीत के बारे में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हिन्दुत्व के साथ विकास की अवधारणा की जीत है।
 
तोगड़िया ने कहा, 'हमारा स्पष्ट मत है कि देश में विकास होना चाहिए, विकास आधारित राजनीति होनी चाहिए। यह हिन्दुत्व के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए।'

उन्होंने कहा कि देश में 19 करोड़ लोगों को ठीक से भोजन नहीं मिल पा रहा है, 15 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। ऐसे में विकास के माध्यम से ही सशक्तिकरण हो सकता है और समस्याओं को दूर किया जा सकता है। विहिप नेता ने जोर दिया कि देश के बहुसंख्यक वर्ग को दरकिनार करके और तुष्टीकरण के जरिये सर्वागीण विकास हासिल नहीं किया जा सकता।
 
तोगड़िया ने कहा कि हम कोई अवैध और अव्यवहारिक बात नहीं कह रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों को इस संदर्भ में अपनी नीतियों पर फिर से विचार करना चाहिए। विकास की नीति पर देश को आगे लेकर बढ़े और यह हिन्दुत्व के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित हो।
 
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि देश में साम्प्रदायिक दंगे नहीं हो, लोगों को रोजगार मिले। मंदिर भी बने और रोजगार भी मिले। मंदिर भी बने और किसानों का कर्ज भी माफ हो। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

नॉर्वे की राजकुमारी के बेटे के खिलाफ जांच हुई पूरी, पुलिस ने लगाए कई गंभीर आरोप

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

बिहार में CM चेहरे पर कोई कन्फ्यूजन नहीं, कन्हैया कुमार ने बताया महागठबंधन का नाम

Amarnath Yatra : 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, प्रशासन ने 50 हजार से ज्‍यादा तीर्थयात्रियों के लिए की यह व्यवस्था

क्या अमेरिका ईरान के बीच होगी बातचीत? क्या है ईरानी विदेश मंत्री अराघची की टिप्पणी का अर्थ

अगला लेख