जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर, पुरी पहुंचे ओडिशा सरकार के अधिकारी

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2020 (21:55 IST)
भुवनेश्वर। पुरी में ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के संकेत मिलने के साथ ही ओडिशा सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक अमले को 23 जून को निर्धारित यात्रा के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। राज्य के मुख्य सचिव एके त्रिपाठी और पुलिस महानिदेशक अभय जरूरी इंतजामों के लिए पुरी पहुंचे।

त्रिपाठी ने कहा, डीजीपी और मैं मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुरी पहुंचे हैं। हम यहीं पर रुकेंगे। मुझे भरोसा है कि कल श्रद्धालुओं के बिना ही सुगमता के साथ रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

पुरी जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक की है। विभिन्न विभागों को यात्रा के लिए अपना तंत्र तैयार रखने को कहा गया है।
 
पुरी जिला कलेक्टर बलवंत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य, पुलिस, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और स्थानीय निगम जैसे सभी विभाग तैयार हैं। उन्होंने लोगों से प्रशासन की मदद करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
 
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रमुख प्रशासक कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी विभाग अच्छी तरह तैयार हैं।
 
एनसी पाल की अध्यक्षता में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कोर कमेटी ने भी लकड़ी के इन तीन रथों का निरीक्षण किया और सत्यापित किया कि वे खींचे जाने के लिए सुरक्षित हैं। पुरी नगर पालिका के अधिकारियों ने सभी सड़क विक्रेताओं से सोमवार शाम तक ग्रैंड रोड (बड़ा डांडा) को खाली करने को कहा है ताकि मंगलवार को रथ को खींचा जा सके।

पुलिस ने कहा कि उसे सूचना मिली है कि रथयात्रा को रोकने के लिए उच्चतम न्यायालय जाने वाले ओडिशा विकास परिषद के अध्यक्ष सुशांत पाढ़ी के घर पर अंडे फेंके गए हैं।
पुलिस ने बताया कि गुस्साए लोगों ने पाढ़ी की कार को पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। भुवनेश्वर के बोमीखल में उनके घर के निकट सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख