मेहुल चौकसी को भारत लाने की तैयारी, डोमिनिका में तैनात है मल्टी एजेंसी टीम

Webdunia
बुधवार, 2 जून 2021 (00:13 IST)
नई दिल्ली। जांच एजेंसी सीबीआई के एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका गई है और यदि इस कैरिबियन द्वीप देश की अदालतें फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत निर्वासित करने की अनुमति देती हैं तो उसे वापस लाया जा सकेगा। इस टीम में सीबीआई के 2 सदस्य हैं।

ALSO READ: भारत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण दस्तावेज के साथ निजी विमान डोमिनिका भेजा
 
अधिकारियों की टीम डोमिनिका पहुंच गई है, जहां चोकसी का मामला कल (स्थानीय समयानुसार) डोमिनिका के उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए लाया जाएगा। चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा है। उसे पड़ोसी डोमिनिका में अवैध रूप से प्रवेश करने पर हिरासत में लिया गया था।
 
चोकसी को वापस लाने और स्थानीय अभियोजकों के साथ समन्वय के लिए अधिकारियों की टीम डोमिनिका पहुंच गई है। टीम स्थानीय अभियोजकों के साथ समन्वय कर रही है ताकि उच्च न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष बेहतर तरीके से पेश किया जा सके। टीम का यह भी तर्क है कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है और उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

थरूर बोले, राष्ट्रीय हित में सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी

NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

LIVE: NIA को बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से ISIS स्लीपर सेल के 2 सदस्य गिरफ्तार

पाकिस्तान पर बोले ओवैसी, दुआ करें अल्लाह सीधी कर दे उनकी दुम

अगला लेख