Gallantry Awards 2023 : राष्ट्रपति ने 4 कीर्ति चक्र और 11 शौर्य चक्र समेत 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2023 (23:21 IST)
Gallantry Awards 2023 :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के लिए चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 11 शौर्य चक्र समेत 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। 11 शौर्य चक्र में से पांच मरणोपरांत हैं।
 
अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं।
 
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें चार कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), पांच मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।”
 
बयान में कहा गया है कि मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा और संभा रॉय हैं। ये सभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मी थे।
 
शौर्य चक्र (मरणोपरांत) प्राप्त करने वाले पांच कर्मियों में सेना के विमानन स्क्वॉड्रन मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा शामिल हैं; राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह तोमर और राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन कुलभूषण मंटा को भी यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। एजेंसियां 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

अगला लेख