'डीपफेक' बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग समाज के लिए खतरनाक : राष्ट्रपति मुर्मू

Webdunia
शनिवार, 2 दिसंबर 2023 (17:42 IST)
President's statement regarding artificial intelligence : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि जहां एक ओर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल लोगों के जीवन को सुगम बना रहा है, तो वहीं 'डीपफेक' बनाने के वास्ते इसका दुरुपयोग समाज के लिए खतरा पैदा करता है।
 
उन्होंने कहा कि यदि प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल किया जाए, तो इससे समाज को फायदा होगा, लेकिन इसके दुरुपयोग से मानवता पर असर पड़ेगा। मुर्मू ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा में निवेश देश की प्रगति में बेशकीमती निवेश है।
 
राष्ट्रपति ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, अब हर युवा प्रौद्योगिकी को समझता भी है और उसका इस्तेमाल भी करता है। किसी भी संसाधन का सदुपयोग भी हो सकता है और दुरुपयोग भी।
 
उन्होंने कहा, यही बात प्रौद्योगिकी के साथ भी सच है। यदि इसका सही इस्तेमाल किया जाए तो इससे समाज और देश को फायदा होगा, लेकिन अगर इसका दुरुपयोग हुआ, तो इसका असर मानवता पर पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा, आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल हमारे जीवन को सुगम बना रहा है, लेकिन डीपफेक के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल समाज के लिए खतरा है। इस संबंध में नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा हमें रास्ता दिखा सकती है।
 
‘डीप फेक’ तकनीक शक्तिशाली कंप्यूटर और शिक्षा का इस्तेमाल करके वीडियो, छवियों, ऑडियो में हेरफेर करने की एक विधि है। मुर्मू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह में आधे से अधिक डिग्री धारक लड़कियां हैं। उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि लड़कियों की शिक्षा में निवेश देश की प्रगति में सबसे मूल्यवान निवेश है।
 
राष्ट्रपति ने कहा कि आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रहे बड़े बदलावों को देखते हुए लगातार सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव जिज्ञासु रहना चाहिए और जीवनभर सीखने का प्रयास करना चाहिए। मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उद्देश्य भारतीय लोकाचार और मूल्यों वाली एक शिक्षा नीति विकसित करना है। छात्रों को समाज की ‘संपदा’ बताते हुए उन्होंने कहा कि देश का भविष्य उनके कंधों पर है।
 
मुर्मू ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी देश की प्रगति में योगदान देंगे। इस मौके पर मौजूद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विश्वविद्यालय देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कुशल मानव संसाधन तैयार करने में विश्वविद्यालयों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

अगस्त 2025 में मिल रहे हैं लॉन्ग वीकेंड, अभी से कर लीजिए आराम या घूमने की प्लानिंग

क्यों समय से पहले बूढ़े दिखने लगे हैं जेनरेशन Z? रिसर्च में आए चौंकाने वाले कारण

डेरेक ओ ब्रायन का आरोप, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा से भाग रही है सरकार

अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ED के छापे, 3000 करोड़ के लोन घोटाले में एक्शन

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जंग शुरू, थाईलैंड की एयर स्ट्राइक, कंबोडिया का पलटवार

अगला लेख