आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (19:26 IST)
president droupadi murmu address to the nation on the eve of republic day  : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व हमेशा से हमारी सभ्यतागत विरासत का हिस्सा रहे हैं। संविधान एक जीवंत दस्तावेज बन गया है, क्योंकि नागरिक मूल्य सहस्राब्दियों से हमारे नैतिक मूल्यों का हिस्सा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है। संविधान एक जीवंत दस्तावेज बन गया है, क्योंकि नागरिक मूल्य सहस्राब्दियों से हमारे नैतिक मूल्यों का हिस्सा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल के वर्षों में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

संविधान भारतीय के रूप में हमारी सामूहिक पहचान को अंतिम आधार प्रदान करता है, यह हमें परिवार के रूप में एक साथ जोड़ता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि साहसिक और दूरदर्शी आर्थिक सुधार आने वाले वर्षों में इस प्रवृत्ति को बनाए रखेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि सरकार ने कल्याण की अवधारणा को नए सिरे से परिभाषित किया है, बुनियादी आवश्यकताओं को अधिकार का विषय बना दिया है। हम औपनिवेशिक मानसिकता को बदलने के लिए हाल में ठोस प्रयास देख रहे हैं।

कुंभ को लेकर क्या बोलीं राष्ट्रपति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और अधिक गहरा हुआ है। इस समय आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ को उस समृद्ध विरासत की प्रभावी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है। हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार करने के लिए संस्कृति के क्षेत्र में अनेक उत्साहजनक प्रयास किए जा रहे हैं।
 
कानूनों के बदलावों को लेकर क्या कहा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 1947 में हमने स्वाधीनता प्राप्त कर ली थी, लेकिन औपनिवेशिक मानसिकता के कई अवशेष लंबे समय तक विद्यमान रहे। हाल के दौर में, उस मानसिकता को बदलने के ठोस प्रयास हमें दिखाई दे रहे हैं। ऐसे प्रयासों में इंडियन पीनल कोड, क्रिमिनल प्रोसीजर कोड, और इंडियन एविडेंस एक्ट के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू करने का निर्णय सर्वाधिक उल्लेखनीय है।

बीरसा मुंडा को किया याद : विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल भारत को ज्ञान और विवेक का उद्गम माना जाता था लेकिन भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा... आज के दिन सबसे पहले हम उन सूर वीरों को याद करते हैं जिन्होंने मातृभूमि को विदेशी शासन की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी... इस वर्ष, हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं। वे ऐसे अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं जिनकी भूमिका को राष्ट्रीय इतिहास के संदर्भ में अब समुचित महत्व दिया जा रहा है।"

कामयाबी की रोचक कहानियां : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत का बढ़ता आत्मविश्वास खेल के क्षेत्र में भी दिखाई दे रहा है जिसमें देश के एथलीटों ने "कामयाबी की रोमांचक कहानियां" लिखी हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमारा बढ़ता आत्मविश्वास खेलों के क्षेत्र में भी दिखाई देता है जिसमें हमारे खिलाड़ियों ने कामयाबी की रोचक कहानियां लिखी है । पिछले साल हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में अपनी छाप छोड़ी। पैरालंपिक खेलों में हमने अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेजा, जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके लौटा। ’’
 
उन्होंने आगे कहा कि हमारे शतरंज चैंपियन ने दुनिया को प्रभावित किया और हमारे पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने फिडे शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2024 के दौरान खेलों में उपलब्धियों की अगुवाई डी गुकेश ने की जो सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने। राष्ट्रपति ने कहा कि खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है।
 
भारत ने पेरिस ओलंपिक में छह पदक जीते और उसके बाद पैरालंपिक में सात स्वर्ण और नौ रजत सहित 29 पदक जीतकर इतिहास रचा। दूसरी ओर शतरंज खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और पहली बार भारत ने शतरंज ओलंपियाड की पुरुष और महिला दोनों टीमों की स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। अठारह वर्षीय गुकेश का प्रदर्शन शानदार रहा है। सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनने के अलावा उन्होंने ओलंपियाड में व्यक्तिगत स्वर्ण भी जीता और भारत की जीत के भी सूत्रधार रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इसराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, 200 विमानों से 100 ठिकाने किए तबाह, कई ईरानी टॉप कमांडर मारे गए

ईरान पर हमले के लिए 6 महीने पहले मिले थे इसराइली सेना को निर्देश, अप्रैल में होना था अटैक

Ahmedabad Plane Crash : TATA ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

अगला लेख