पूरे देश को भारतीय ओलंपिक दल पर गर्व है : राष्ट्रपति कोविंद

Webdunia
शनिवार, 14 अगस्त 2021 (21:04 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन शानदार था और पूरे देश को खिलाड़ियों पर फख्र है। कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में टोक्यो ओलंपिक 2020 में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल की जलपान कार्यक्रम पर मेजबानी की।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि पूरे देश को उन पर गर्व है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भागीदारी के इतिहास में इस भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

भारतीय दल ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक हासिल किए जिसमें दो रजत भी शामिल थे।
उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, ज्यादातर खिलाड़ी अपने खेल करियर की शुरूआत में हैं। टोक्यो में जिस जज्बे और कौशल के साथ सभी खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया, उससे आने वाले समय में खेल की दुनिया में भारत की उपस्थिति प्रभावशाली होगी। बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने पूरे भारतीय दल को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी।

इस बयान के अनुसार उन्होंने साथ ही कोचों, सहयोगी स्टाफ, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की भूमिका की प्रशंसा की जिन्होंने खिलाड़ियों की तैयारियों में योगदान दिया। उपराष्ट्रपति एम वेंकेया नायडू भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख