राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया, इस तरह पड़ा उनका नाम द्रौपदी...

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (15:28 IST)
भुवनेश्वर। भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी का नाम महाकाव्य 'महाभारत' के एक चरित्र के नाम पर उनके स्कूल के एक शिक्षक ने रखा था।एक साक्षात्‍कार में मुर्मू ने बताया था कि उनका संथाली नाम पुती था, जिसे स्कूल में एक शिक्षक ने बदलकर द्रौपदी कर दिया था। शिक्षक को मेरा पुराना नाम पसंद नहीं था और इसलिए बेहतरी के लिए उन्होंने इसे बदल दिया।

एक ओडिया वीडियो पत्रिका को कुछ समय पहले दिए एक साक्षात्‍कार में मुर्मू ने बताया था कि उनका संथाली नाम पुती था, जिसे स्कूल में एक शिक्षक ने बदलकर द्रौपदी कर दिया था। मुर्मू ने पत्रिका से कहा था, द्रौपदी मेरा असली नाम नहीं था। मेरा यह नाम अन्य जिले के एक शिक्षक ने रखा था, जो मेरे पैतृक जिले मयूरभंज के नहीं थे।

उन्होंने बताया था कि आदिवासी बहुल मयूरभंज जिले के शिक्षक 1960 के दशक में बालासोर या कटक दौरे पर जाया करते थे। यह पूछे जाने पर कि उनका नाम द्रौपदी क्यों है उन्होंने कहा था, शिक्षक को मेरा पुराना नाम पसंद नहीं था और इसलिए बेहतरी के लिए उन्होंने इसे बदल दिया।

उन्होंने कहा कि उनका नाम दुरपदी से लेकर दोर्पदी तक कई बार बदला गया। मुर्मू ने बताया कि संथाली संस्कृति में नाम पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ते रहते हैं। उन्होंने कहा,  अगर एक लड़की का जन्म होता है, तो उसे उसकी दादी का नाम दिया जाता है और लड़का जन्म लेता है तो उसका नाम दादा के नाम पर रखा जाता है।

द्रौपदी का स्कूल और कॉलेज में उपनाम टुडू था। उन्होंने एक बैंक अधिकारी श्याम चरण टुडू से शादी करने के बाद मुर्मू उपनाम अपना लिया था। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित होने से बहुत पहले मुर्मू ने राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण पर अपने विचार स्पष्ट किए थे। उन्होंने पत्रिका से कहा था, पुरुष वर्चस्व वाली राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण होना चाहिए। राजनीतिक दल इस स्थिति को बदल सकते हैं क्योंकि वहीं हैं जो उम्मीदवार चुनते हैं और चुनाव लड़ने के लिए टिकट बांटते हैं।

मुर्मू ने 18 फरवरी 2020 को ‘ब्रह्माकुमारी गॉडलीवुड स्टूडियो’ को दिए एक अन्य साक्षात्कार में अपने 25 वर्षीय बड़े बेटे लक्ष्मण की मृत्यु के बाद के अनुभव को साझा किया था।

उन्होंने कहा, अपने बेटे के निधन के बाद मैं पूरी तरह टूट गई थी। मैं दो महीने तक तनाव में थी। मैंने लोगों से मिलना बंद कर दिया था और घर पर ही रहती थी। बाद में मैं ईश्वरीय प्रजापति ब्रह्माकुमारी का हिस्सा बनी और योगाभ्यास किया तथा ध्यान लगाया।

भारत की 15वें राष्ट्रपति मुर्मू के छोटे बेटे सिपुन की भी 2013 में एक सड़क हादसे में जान चली गई थी और बाद में उनके भाई तथा मां का भी निधन हो गया था। मुर्मू ने कहा,  मेरी जिंदगी में सुनामी आ गई थी। छह महीने के भीतर मेरे परिवार के तीन सदस्यों का निधन हो गया था।

मुर्मू के पति श्याम चरण का निधन 2014 में हो गया था। उन्होंने कहा,  एक समय था, जब मुझे लगा था कि कभी भी मेरी जान जा सकती है... मुर्मू ने कहा कि जीवन में दुख और सुख का अपना-अपना स्थान है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Act पर Supreme Court में सुनवाई, 3 मुद्दों पर रोक की मांग, केंद्र ने कहा- जवाब किया दाखिल, अब आगे क्या

Gujarat: कांग्रेस का मोदी सरकार पर आरोप, आतंकवादियों के बजाय पत्रकारों को पकड़ रही है सरकार

ज्योति मल्होत्रा का ISI कनेक्शन, एजेंट से अंतरंग संबंध और वॉट्सऐप, स्नेपचैट से जासूसी, ये है चौंकाने वाली कहानी

मध्य प्रदेश में घायल व्यक्ति की जान बचाने पर मिलेंगे 25000 रुपए

बेंगलुरु बारिश से बेहाल, कई इलाके पानी में डूबे, जगह-जगह ट्रैफिक जाम, 5 लोगों की मौत

अगला लेख