राष्ट्रपति का वेतन बढ़कर पांच लाख रुपए महीना!

Webdunia
बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (12:04 IST)
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय राष्ट्रपति के वेतन में 200 फीसदी तक वृद्धि की तैयारी कर रहा है। वेतन बढ़ाए जाने के संदर्भ में कैबिनेट के सामने एक प्रस्ताव जल्द ही रखा जाएगा। यदि यह प्रस्ताव मंजूर कर लिया जाता है तो राष्ट्रपति का वेतन पांच लाख रुपए प्रति माह हो जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू हो जाने के बाद राष्ट्रपति का वेतन कैबिनेट सचिव से भी कम हो गया है। सरकार राष्ट्रपति के वेतन में अब 200 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी करने जा रही है।
 
सूत्रों के अनुसार उपराष्ट्रपति और राज्यपालों के वेतन में भी भारी वृद्धि होगी। उम्मीद है कि राष्ट्रपति का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को कैबिनेट सहमति दे देगी। इसके बाद इसे संसद के आगामी शीत सत्र में मंजूरी भी मिल सकती है। 
 
इस समय राष्ट्रपति की तनख्वाह 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह है, जबकि उपराष्ट्रपति को 1.25 लाख और राज्यपाल को 1.10 लाख प्रतिमाह मिलते हैं। वेतन में बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रपति 5 लाख प्रतिमाह हो जाएगी। उपराष्ट्रपति को इस प्रस्ताव को पास होने के बाद 3.5 लाख रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

4 दिन में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, क्यों लगी घोड़े खच्चरों के संचालन पर रोक?

अगला लेख