राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई नेता पंडित जसराज के निधन से दु:खी

Webdunia
सोमवार, 17 अगस्त 2020 (21:10 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई नेताओं ने देश के महान शास्त्रीय गायकों में शुमार पंडित जसराज (Pandit Jasraj) के निधन (death) पर शोक प्रकट किया है। पंडित जसराज ने अमेरिका के न्यूजर्सी में सोमवार प्रात: अंतिम सांस ली। उनका हृदय गति रुकने से निधन हुआ। उनकी बेटी दुर्गा जसराज (Durga Jasraj) ने यह जानकारी दी। वह 90 साल के थे।
 
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करके कहा, 'संगीत विभूति एवं अद्वितीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज के निधन से दु:ख हुआ। पद्म विभूषण से सम्मानित पंडितजी ने 8 दशकों की अपनी संगीत यात्रा में लोगों को भावपूर्ण प्रस्तुतियों से आनंद विभोर किया।' उन्होंने कहा, 'उनके परिवार, मित्रगण एवं संगीत‌-पारखी लोगों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं!'
 
उपराष्ट्रपति नायडू ने एक ट्वीट में कहा कि पंडित जसराज का निधन भारतीय संगीत के लिए भारी क्षति है। उन्होंने कहा, 'प्रख्यात संगीतविद् और गायक पंडित जसराज जी के निधन पर दु:खी हूं, उनका निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत के लिए बड़ी क्षति है। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को आशीर्वाद दें। ओम शांति।'
ALSO READ: पं‍डि‍त जसराज, जो वि‍देशी धरती पर भारतीय शास्‍त्रीय संगीत की लौ की तरह जगमगाते रहे
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘पंडित जसराज जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से भारतीय शास्त्रीय विधा में एक बड़ी रिक्तता पैदा हो गई है। न केवल उनका संगीत अप्रतिम था, बल्कि उन्होंने कई अन्य शास्त्रीय गायकों के लिए अनोखे मार्गदर्शक के रूप में एक छाप छोड़ी। उनके परिवार और समस्त विश्व में उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’ मोदी ने अपने ट्वीट के साथ पंडित जसराज के साथ अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें भी ट्‍विटर पर डाली, जिनमें वह उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।
 
जादुई आवाज हमेशा गूंजती रहेगी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने शोक संदेश में कहा, 'संगीत मर्तांड पंडित जसराज जी अतुल्यनीय कलाकार थे, जिन्होंने अपनी जादुई वाणी से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नया आयाम दिया। उनका निधन निजी क्षति के समान है। उनकी अद्वितीय रचनाएं हमेशा हमारे दिलोदिमाग में गूंजती रहेंगी। दिवंगत के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। ओम शांति।'
ALSO READ: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पंडित जसराज ने शास्त्रीय गायन को एक नई ऊंचाई दी। उनके निधन से शास्त्रीय संगीत के एक युग का अन्त हो गया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सरकार से क्या चाहते हैं लोग? कर की दरें कम हों या छूट की सीमा बढ़े

Vision IAS पर सिविल सेवा परीक्षा के भ्रामक विज्ञापन के चलते 3 लाख का जुर्माना

हिंदुओं के नाम से लिया था होटलों का लाइसेंस, चला रहे थे मुस्लिम, GSRTC ने की कार्रवाई

भारत प्रत्यर्पित होगा मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

CBI ने देश भर में 350 करोड़ के क्रिप्टो पोंजी घोटाले का किया भंडाफोड़

सभी देखें

नवीनतम

बुलंदशहर में युवक और युवती के शव आम के पेड़ से लटकते मिले, पुलिस जुटी जांच में

फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा लौटने की मिली अनुमति, इजराइल ने 1 साल बाद दी स्वीकृति

Coldplay Concert: क्रिस मार्टिन ने वंदे मातरम् गाकर दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बुमराह भी कॉन्सर्ट में पहुंचे

महू में कांग्रेस की विशाल रैली आज, खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी होंगे शामिल

देश में सबसे पहली बार MP में ई-समन व्यवस्था हुई लागू : CM मोहन यादव

अगला लेख