राष्ट्रपति चुनाव : योगी, उमा और मौर्य करेंगे लखनऊ में मतदान

Webdunia
रविवार, 16 जुलाई 2017 (15:26 IST)
लखनऊ। राष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को होने वाले चुनाव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती लखनऊ में मतदान करेंगी। 
 
राज्य विधानसभा के प्रमुख सचिव और पीठासीन अधिकारी प्रदीप दुबे ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। योगी गोरखपुर लोकसभा सीट, मौर्य फूलपुर तथा भारती झांसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। सांसदों को दिल्ली में मतदान करना है लेकिन चुनाव आयोग की अनुमति से सांसद कहीं भी मतदान कर सकते हैं। 
 
दुबे ने बताया कि राज्य विधानसभा के कुल 404 में से 403 सदस्य मतदाता हैं। मनोनीत 1 सदस्य इस चुनाव में मतदाता नहीं होता। उन्होंने बताया कि विधान भवन के तिलक हॉल में पूर्वान्ह 10 से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा सदस्य मतदाता होते हैं। उत्तरप्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों के कुल मतों की वैल्यू 83,824 है। इस तरह एक विधायक के मत की वैल्यू 208 है। 
 
राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सदस्यों की संख्या 325 है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 312, अपना दल के 9 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के 4 सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी के 47 और बहुजन समाज पार्टी के 19 विधायक हैं। कांग्रेस के 7 और राष्ट्रीय लोकदल का 1 विधायक हैं, जबकि 4 अन्य सदस्य हैं।
 
देश के सर्वोच्च पद के लिए हो रहे चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। मतदान स्थल (तिलक हॉल) तक चुनाव से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा केवल मतदाताओं को ही जाने की अनुमति होगी। 
 
मतदान के लिए मतदाताओं को बैंगनी रंग की स्याही वाला विशेष पेन प्रयोग के लिए दिया जाएगा। मतदाताओं को अपने साथ प्रतिबंधित सामानों को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के बाद मतपेटियां हवाई जहाज से दिल्ली ले जाई जाएंगी। मतगणना 20 जुलाई को होगी। 
 
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से रामनाथ कोविंद और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की ओर से लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार उम्मीदवार हैं। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : शुभांशु शुक्ला की आज अंतरिक्ष से वापसी

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

अगला लेख