Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार अपने रुख पर कायम, पूछा- बिहार की बेटी को हारने के लिए चुना?

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (06:39 IST)
पटना/भुवनेश्वर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को दिए गए अपने समर्थन पर कायम हैं। नीतीश ने शुक्रवार को कहा कि 'बिहार की बेटी' मीरा कुमार के प्रति उनके मन में सम्मान है। नीतीश ने कहा कि उन्होंने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला किया है।
 
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को एक बार फिर नीतीश को मनाने की कोशिश की लेकिन नीतीश अपने रुख पर कायम रहे। हालांकि, उन्होंने पूछा कि 'क्या बिहार की बेटी को हारने के लिए चुना गया है?' मीरा कुमार को विपक्ष की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने की घोषणा गुरुवार को की गयी थी। 
 
भाकपा ने भी नीतीश कुमार और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक से कोविंद का समर्थन करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा, लेकिन नीतीश अपने रुख पर कायम हैं और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को टकराव का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
 
नीतीश ने शुक्रवार शाम लालू के आवास पर एक इफ्तार पार्टी में भाग लिया जहां लालू के पुत्र और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इफ्तार पार्टी में भाग लेने के बाद नीतीश ने कहा, 'यह राष्ट्रपति का चुनाव है। यह टकराव का मुद्दा नहीं बनना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'नतीजों को लेकर कोई शंका नहीं है। हमारे मन में 'बिहार की बेटी' (मीरा कुमार) के प्रति बहुत सम्मान है लेकिन सवाल यह है कि क्या बिहार की बेटी को हारने के लिए चुना गया है?'
 
नीतीश ने कहा, 'हमने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह फैसला किया और जहां तक जदयू की बात है तो उसने हमेशा स्वतंत्र फैसले लिए हैं यहां तक कि जब राजग में थे, तब भी। हमने उस समय संप्रग के उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया था।' उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति की कुर्सी राजनीतिक लड़ाई के लिए नहीं है। उन्होंने कहा, 'अगर आम-सहमति बन जाती तो अच्छी बात थी लेकिन मुझे नहीं लगता कि इसे वाद-विवाद का विषय बनाना चाहिए।'
 
उन्होंने कहा, 'मैंने रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी और फिर सोनियाजी और सीताराम येचुरीजी से बात की और उन्हें अपनी इन भावनाओं से अवगत कराया कि रामनाथ कोविंदजी ने बिहार के राज्यपाल के रूप में प्रशंसनीय काम किया है। उन्होंने बिहार में बिना किसी पक्षपात के काम किया है।'
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख