President Farewell Speech : राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद का विदाई भाषण...

Webdunia
रविवार, 24 जुलाई 2022 (21:04 IST)
नई दिल्ली। निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने विदाई संबोधन में देशवासियों से भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए रविवार को कहा कि प्रकृति मां गहरी पीड़ा में है और जलवायु संकट इस ग्रह के भविष्य को खतरे में डाल सकता है।

राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में उन्होंने कहा कि देश 21वीं सदी को 'भारत की सदी' बनाने के लिए तैयार हो रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये आर्थिक सुधारों के साथ नागरिकों को उनकी क्षमता का एहसास कराकर उन्हें समृद्ध बनाएंगे।

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी। राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के रूप में अपने अंतिम टेलीविजन संबोधन में कोविंद ने कहा, महामारी ने सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे में और सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया है। मुझे खुशी है कि सरकार ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा, एक बार शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा शुरू हो जाने के बाद आर्थिक सुधार नागरिकों को उनके जीवन के लिए सबसे अच्छा रास्ता खोजने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमारा देश 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए तैयार हो रहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

असदुद्दीन ओवैसी बोले, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दो, लेकिन...

Weather Update : दिल्ली में फिर बदला मौसम, कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश, मध्यम श्रेणी में पहुंचा AQ

महाराष्ट्र : Cryptocurrency घोटाले में 79 लाख रुपए की ठगी, महिला को Facebook दोस्त ने बनाया शिकार

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

अगला लेख