Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Gujarat : CM चुने जाने के बाद बोले भूपेन्द्र पटेल, नहीं तोडूंगा किसी का विश्वास

Advertiesment
हमें फॉलो करें Gujarat : CM चुने जाने के बाद बोले भूपेन्द्र पटेल, नहीं तोडूंगा किसी का विश्वास
, रविवार, 12 सितम्बर 2021 (17:38 IST)
गांधीनगर। भूपेन्द्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री चुने गए। भाजपा ने नए नाम से फिर एक बार चौंकाया। विजय रूपाणी ने कल ही मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। 
आज विधायक दल की बैठक में भूपेन्द्र पटेल को नेता चुना गया। विजय रूपाणी ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का प्रस्ताव दिया था। जब पर्यवेक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर ने भूपेन्द्र पटेल के नाम का ऐलान किया गया तब वे कतार में सबसे पीछे बैठे थे। 
मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद भूपेन्द्र पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि मेरे ऊपर जो विश्वास जताया गया है, उस पर मैं खरा उतरूगा। मैं किसी का भरोसा नहीं तोड़ूगा। 
webdunia
मैं संगठन को साथ लेकर गुजरात के विकास को गति दूंगा। पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, विजय रूपाणी की जगह लेंगे