PM मोदी ने संस्कृत विद्वान गोविंदाचार्य के निधन पर जताया दु:ख

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (21:06 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रख्यात संस्कृत विद्वान विद्यावाचस्पति बन्नंजय गोविंदाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उन्हें साहित्य में उनके महान योगदान के लिए याद किया जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि उडुपी के अम्बल्पदी स्थित अपने आवास पर गोविंदाचार्य का रविवार को उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से निधन हो गया। वे 85 साल के थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विद्यावाचस्पति बन्नंजय गोविंदाचार्य जी को साहित्य में उनके महान योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। संस्कृत और कन्नड़ भाषा के प्रति उनका गहरा लगाव सराहनीय था।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करती रहेंगी। उनके निधन से दुखी हूं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।'मधवा' विचारधारा के प्रचारक गोविंदाचार्य को वर्ष 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वह वेद भाष्य, उपनिषद भाष्य, महाभारत, रामायण और पुराणों के ज्ञाता थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी को चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से क्‍यों की यह अपील

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी

फ्रांस में चैंपियंस लीग में जीत के जश्न के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

अगला लेख