PM मोदी ने टैगोर, गोखले और महाराणा प्रताप की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बोले- वह आज भी अपने विचारों व कार्यों से लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं...

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (12:52 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित विश्व कवि रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर सोमवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वह आज भी अपने विचारों व कार्यों से लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले और महान योद्धा महाराणा प्रताप को भी श्रद्धांजलि दी। गोखले और महाराणा प्रताप का भी आज ही के दिन जन्म हुआ था। वर्ष 1861 में पश्चिम बंगाल में जन्में टैगोर को याद करते हुए मोदी ने ट्वीट किया, मैं गुरुदेव टैगोर की जयंती पर उन्हें नमन करता हूं।

अपने विचारों और कार्यों से वह लाखों लोगों को आज भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने हमें अपने देश, अपनी संस्कृति और अपने मूल्यों पर गर्व करना सिखाया। उन्होंने शिक्षा, अध्ययन और सामाजिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। हम लोग उनके सपनों का भारत बनाने को प्रतिबद्ध हैं।
टैगोर नाटककार, दार्शनिक और कवि थे। उन्हें 1913 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।गोखले को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। लोकतांत्रिक सिद्धांतों और सामाजिक सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमें प्रेरणा देती रहती है।

महाराणा प्रताप को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वीरता और पराक्रम के पर्याय महाराणा प्रताप को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनके साहस और संघर्ष की गाथा देशवासियों को सदा प्रेरित करती रहेगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख