UP के बुलंदशहर में PM मोदी की रैली, बोले मैं चुनावी नहीं बल्कि विकास का बिगुल फूंकता हूं

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (22:02 IST)
Narendra ModiPrime Minister Modi's election rally in Bulandshahar Uttar Pradesh : भारतीय जनता पार्टी ने 2024 का शंखनाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से शुरू कर दिया है। आज बुलंदशहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने 22 जनवरी को पहले प्राण प्रतिष्ठा में रामलला के दर्शन किए और अब जनता के दर्शन कर रहा हूं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री ने लगभग 20 हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास भी किया।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में विपक्ष पर भी जमकर वार किए, उन्होंने कहा कि मीडिया कह रहा है कि मोदी बुलंदशहर में चुनावी बिगुल फूंकने जा रहे हैं, लेकिन मोदी चुनावी बिगुल नहीं फूंकता है बल्कि विकास का बिगुल बजाता है, मैं (मोदी) देश के उस आखिरी व्यक्ति के लिए बिगुल फूंकता है, इसलिए हमें चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत न आज है और न कल होगी।
 
प्रधानमंत्री मोदी इतने पर भी नहीं रूके, बात आगे बढ़ाते हुए बोले कि मोदी के लिए जनता ही बिगुल फूंक रही है। इसलिए जब जनता मोदी के साथ है तो उन्हें (मोदी) चुनावी बिगुल फूंकने की जरूरत नहीं बल्कि विकास का बिगुल फूंकने की आवश्यकता है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि मैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं। इस क्षेत्र ने कल्याण सिंह जैसे सपूत को जन्म दिया, जिन्होंने रामकाज और राष्ट्र काज के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज वो जहां भी होंगे वहां से प्रभु राम का अयोध्या धाम देखकर प्रसन्न हो रहे होंगे। ये हमारा सौभाग्य रहा कि कल्याण सिंह और उनके जैसे कितने लोगों के सपनों को हमने पूरा कर दिया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अभी रूकने का समय नहीं है, आगे सशक्त राष्ट्र और सच्चे सामाजिक न्याय की विकास धारा को बहाना है। हमारा लक्ष्य साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। विकसित भारत का निर्माण भी यूपी के तेज विकास के बिना संभव नहीं है। इसके लिए सबको मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
 
इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के भव्य मंदिर का उद्घाटन और श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा नरेंद्र मोदी द्वारा की गई। 
 
अयोध्या धाम के बाद प्रधानमंत्री ने अपना पहला दौरा उत्तर प्रदेश की धरती बुलंदशहर में किया। यह सौभाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश को प्रधानमंत्री का सान्निध्‍य और आशीर्वाद मिला, इसके लिए मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।
 
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ. वीके सिंह, मंत्री अरुण सक्सेना, सांसद महेश शर्मा, डॉ. भोला सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह नागर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Lok Sabha Chunav : रायबरेली में प्रियंका गांधी संभाल रहीं भाई राहुल का चुनावी कैंपेन, PM मोदी को लेकर लगाया यह आरोप

Sandeshkhali Case : बैरकपुर में प्रधानमंत्री मोदी का दावा, बोले- प्रताड़ित महिलाओं को धमका रहे TMC के गुंडे

केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में दी 10 गारंटी, कहा फेल हुआ भाजपा का प्लान

Gold ETF से निवेशकों ने अप्रैल में निकाले 396 करोड़, जानिए क्‍या है कारण...

FPI ने मई में की 17000 करोड़ से ज्‍यादा की निकासी, चुनाव काल में क्‍या है विदेशी निवेशकों का रुख

पाक अधिकृत कश्मीर में चौथे दिन भी हड़ताल जारी, स्थिति तनावपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका

Lok Sabha Elections LIVE: पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा, जम्मू कश्मीर में सबसे कम मतदान

पीएम मोदी आज शाम वाराणसी में, करेंगे 6 किलोमीटर लंबा रोड शो

CBSE 10th Result 2024 : सीबीएसई 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 93.6% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अगला लेख