नरेंद्र मोदी ने कहा- दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं...

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (13:23 IST)
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विश्व की भारत से बहुत उम्मीदें हैं और उनकी सरकार देश को 'महानता' के उस रास्ते पर ले जाएगी, जहां वह पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होगा। इस साल लोकसभा चुनाव में सत्ता में फिर से आने के बाद तमिलनाडु के पहले दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान मैंने देखा कि विश्व की आगे बढ़ रहे भारत से बहुत उम्मीदें हैं। हम निश्चित तौर पर भारत का तेजी से कल्याण सुनिश्चित करेंगे। हम इसे इतना महान देश बनाएंगे कि यह दुनिया के लिए उपयोगी साबित होगा।

उन्होंने हवाई अड्डे पर भाजपा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को महान बनाना केवल केंद्र सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह 130 करोड़ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी और अमित शाह 'कृष्ण नीति' पर चले और जीत लिया राजनीतिक समर
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह देश के कोने-कोने में बसे नागरिकों का काम है, 'चाहे वह शहर या गांव में रह रहे हों, अमीर या गरीब हों और जवान तथा बूढ़े हों' तथा देश इन सभी के योगदान से महान बनेगा। एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अपने अभियान को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि इसके इस्तेमाल ने बड़ी समस्या पैदा की।

मोदी ने कहा कि हालांकि कुछ लोग भूलवश प्लास्टिक मुक्त भारत’ का आह्वान करते हैं, लेकिन वे केवल एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान पर ही जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका आगे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता और यह बड़ी समस्या पैदा करता है। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से कई योजनाएं कामयाब हुईं और ऐसा ही एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के मामले में होना चाहिए।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी या इमरान ख़ान, डोनाल्ड ट्रंप ने किसे पहुंचाया फ़ायदा? : नज़रिया
भाजपा सांसदों की प्रस्तावित पदयात्रा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के दिन होने पर मोदी ने कहा कि यह इन विचारों को अमल में लाने की संभावना तलाश करने में मददगार होगा। इस संबंध में उन्होंने भारत को महान बनाने और एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के खिलाफ अभियान का जिक्र किया।

पिछले सप्ताह अमेरिकी यात्रा के दौरान अपने संबोधन में तमिल में की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने यह संकेत दिया कि यह दुनिया की एक प्राचीन भाषा है। उन्होंने कहा, अब अमेरिका में तमिल भाषा की आवाज गूंज रही है।

इससे पहले तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम और कैबिनेट मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख