DU के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री मोदी होंगे मुख्य अतिथि

Webdunia
गुरुवार, 22 जून 2023 (22:00 IST)
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून को आयोजित होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। डीयू ने गुरुवार को यह घोषणा की।
 
दिल्ली विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) अनूप लाठर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सम्मानित अतिथि होंगे।

समापन समारोह विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना एक मई, 1922 को हुई थी। विश्वविद्यालय द्वारा पिछले एक वर्ष में शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का उद्घाटन समारोह एक मई, 2022 को आयोजित किया गया था। समारोह में तत्कालीन उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे और प्रधान सम्मानित अतिथि थे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

अगला लेख