मोदी ने ‍दिल्ली में जीत पर जताया जनता का आभार

Webdunia
बुधवार, 26 अप्रैल 2017 (21:51 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में भाजपा पर विश्वास जताने तथा पार्टी को भारी जीत दिलाने के लिए राजधानी की जनता के प्रति आभार व्यक्त है। मोदी ने ट्वीट करके कहा कि भाजपा पर विश्वास जताने के लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार। 
 
उन्होंने इस जीत के लिए कठिन परिश्रम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा भी की। मोदी ने लिखा कि  भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम की कड़ी मेहनत के लिए प्रंशसा की पात्र है, कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत एमसीडी में भारी जीत संभव हो सकी।
 
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने इन चुनावों में भाजपा को मिली भारी जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि ए चुनाव परिणाम मोदी के नेतृत्व और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सांगठनिक कुशलता पर जनता के विश्वास की मुहर हैं।
  
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी कहा कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के झूठ और नाटक से आजिज आ चुकी है इसलिए स्वाभाविक रूप से वह बहुत गुस्से में है। आप ने जनता के साथ मजाक किया। रिजिजू ने अपने ट्वीट में लिखा कि आप ने जनता के साथ मजाक किया। मुझे मेरे यह समझ में नहीं आ रहा है 
कि आप भाजपा और खासकर ईवीएम से क्यों खफा है। (वार्ता)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख