प्रधानमंत्री की बेंगलुरू में रैली

Webdunia
रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (10:39 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में भाजपा की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली पूरे कर्नाटक में 90 दिनों तक चली नवनिर्माण यात्रा के पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है।

मोदी 1 नवंबर को शुरू हुई इस तीन माह की यात्रा के संपन्न होने पर आयोजित रैली को 28 जनवरी को ही संबोधित करने वाले थे, लेकिन उनके व्यस्त रहने के कारण से रैली 4 फरवरी के लिए टाल दी गई।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने इस यात्रा का आयोजन किया था और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य इकाई प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों की यात्रा की। यहां इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख