Publish Date: Thu, 03 Jan 2019 (11:08 IST)
Updated Date: Thu, 03 Jan 2019 (12:36 IST)
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक प्रदीप पुरोहित ने दावा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2019 में ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि मोदी ने इंटरव्यू में कहा था कि यह मीडिया की देन है।
बीजेपी नेता ने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री के पुरी से चुनाव लड़ने से इंकार नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री की पुरी सीट से चुनाव लड़ने की 90 प्रतिशत संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओडिशा के लोगों से प्रेम करते हैं और उनका पुरी से लगाव है। लिहाजा अगले चुनाव में वे इस सीट से लड़ सकते हैं।
पुरोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2014 का लोकसभा चुनाव वाराणसी से लड़ा था। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से वे इस बार पुरी का चयन चुनाव लड़ने के लिए कर सकते हैं। इस पर पार्टी का संसदीय बोर्ड अंतिम निर्णय करेगा।
उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने गुजरात की वडनगर और उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने गुजरात की सीट छोड़ दी थी। इससे पहले भी इस तरह की खबरें आई थीं कि मोदी अगला चुनाव बनारस से नहीं लड़ेंगे। अत: कोई आश्चर्य नहीं कि मोदी इस बार ओड़िशा की पुरी सीट से चुनाव लड़ लें।