सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे मनमोहन, आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी : PM मोदी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (23:20 IST)
Dr. Manmohan Singh News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह भारत के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे और उन्होंने देश की आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा, उन्होंने वित्तमंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था। मोदी ने कहा, जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते रहते थे। 
ALSO READ: जानिए कैसे डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारत की डूबती अर्थव्यवस्था की नाव को लगाया था पार
मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोकाकुल है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्तमंत्री समेत विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनका हस्तक्षेप भी व्यावहारिक था।
<

India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP

— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024 >
उन्होंने कहा, हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। मोदी ने कहा, जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तब मेरे और उनके बीच नियमित बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते रहते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता सदैव झलकती रहती थी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अफवाहों पर न दें ध्यान', मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर सामने आया ममता के भतीजे का बयान, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

इलेक्ट्रिक वाहन नीति से तैयार होंगी 20000 नौकरियां, जानिए क्‍या है दिल्ली सरकार का प्‍लान

Waqf को लेकर BJP ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, प्रदर्शनों के नाम पर भड़का रहीं हिंदू विरोधी हिंसा

जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति

क्यों भारत के हर शहर में सोने की कीमत होती है अलग, जानिए और समझिए

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, कहा अवैध बोरवेल से पानी निकालना पाप

कांग्रेस का मोदी सरकार से सवाल, सरकारी नीतियों से निजी कंपनियों को कैसे हुआ लाभ?

LIVE: भूकंप से थर्राया म्यांमार, मांडले और नेपीता के बीच था केंद्र

हिंसा के बाद इंटरनेट बंद, 150 गिरफ्तार, जानिए कैसे हैं मुर्शिदाबाद के हालात?

राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन आज, अमित शाह और मोहन यादव भी होंगे शामिल

अगला लेख