झारखंड के साहेबगंज में क्‍या बोले प्रधानमंत्री मोदी...

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (13:39 IST)
साहेबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को साहेबगंज में कहा कि मैं भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ कड़े कदम उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि देश में अब ईमानदारी का युग आ गया है। युवा बेईमानी नहीं करना चाहते, वे ईमानदारी से जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि...

* हर हिंदुस्तानी एक संकल्प लेकर एक कदम आगे बढ़ता है तो देश 125 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा। 
* अब पांच साल जो भी करेंगे देश के लिए करेंगे। देश की भलाई के लिेए करेंगे। 
* 2022 में भारत की आजादी के 75 साल। 
* 2022 में भारत की आजादी के 75 साल। 
* बिना चोरी किए भी संतोष की नींद सो सकते हैं। 
* देश में ईमानदारी का युग। युवा बेईमानी नहीं करना चाहते, ईमानदारी से जीना चाहते हैं। 
* नोटबंदी के बाद कुछ पढ़े लिखे युवाओं से मिला। 
* भ्रष्टाचार, कालेधन ने देश को बर्बाद किया। 
* कालेधन, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक के बाद एक कदम उठाता रहूंगा।
* एलईडी बल्ब लगाएंगे तो आपका पैसा बचेगा। 
* ज्यादा से ज्यादा ऊर्जा पर ध्यान दें तो पर्यावरण की भी सुरक्षा।  
* सौर ऊर्जा, कोयले से पैदा होने वाली सस्ती बिजली। 
* आज हम सौर ऊर्जा के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल की ओर बढ़ रहे हैं।
* जलमार्ग के विकास से झारखंड पूरी दुनिया से जुड़ जाएगा। 
* पूरे देश में सड़कों के जाल की शुरुआत अटलजी ने की थी। 
* झारखंड के खनीज आसानी से दूसरे इलाके में पहुंच पाएंगे। 
* यातायात के लिए नदियों के इस्तेमाल पर हमारी सरकार का जोर। 
* पहली बार एक साथ विकास की इतनी योजनाओं की शुरुआत हो रही है। 
* जहां समुद्र नहीं है वह इलाका भी क्या दुनिया से जुड़ सकता है। 
* समुद्री शहर के राज्य अपने आप दुनिया से जुड़ जाते हैं। 
* गंगा पर पुल से बिहार से झारखंड की दूरी घटेगी।
* मां गंगा हमारे जीवन को नई ताकत भी दे सकती है।

क्या है इस पुल में खास : साहेबगंज में सड़क, गंगा पुल और पोर्ट का निर्माण उस क्षेत्र के विकास को गति देगा। गंगा पुल के बनने से झारखंड और बिहार का सीधा संपर्क हो जाएगा। इसके साथ ही हल्दिया से बनारस तक विकसित किए जा रहे जल मार्ग में साहेबगंज में पोर्ट का निर्माण होने से माल ढुलाई में काफी सुविधाएं होगी। पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन लागत में भी कमी आएगी।
 
उन्होंने कहा कि गंगा पर यह पुल 1954.77 करोड़ की लागत से बनेगा। यह परियोजना करीब चार साल में पूरी होगी। पुल सड़क निर्माण की जिम्मेवारी नेशनल हाईवे ऑथोरिटी को दी गई है। निजी कंपनियों की मदद भी ली जाएगी। लिंक रोड की शुरुआत साहेबगंज से होगी और यह मनिहारी बाईपास के निकट एनएच 131 से जुड़ जाएगी। पुल की लंबाई करीब छह किमी होगी।
 
साहेबगंज की ओर 7.5 किमी और मनिहारी की ओर 8.5 किमी एप्रोच रोड होगा। चौड़ाई 28 मीटर होगी। पुल निर्माण करने वाली कंपनी को लागत की 40 फीसदी रकम एनएएचआई देगी। शेष 60 फीसदी वह स्वयं खर्च करेगी। बाद में 15 साल तक टोल टैक्स लेगी।
 
 इस पुल के निर्माण से दूरी घटेगी, आवाजाही सुगम होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। माना जा रहा है कि इस पुल के निर्माण से इलाके की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में बड़ा बदलाव होगा। इसके साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। अभी लोग बिक्रमशिला सेतु का ही उपयोग करते हैं। लोगों का धन और समय दोनों बचेगा। इस समय एनएच 131 और एनएच 133 बी के बीच मिसिंग लिंक है। परियोजना के शुरू होने पर करीब 90 हजार श्रम दिवस की जरूरत होगी। बिहार में गंगा नदी पर यह 15वां पुल होगा।
Show comments

क्‍या होता है विरासत टैक्‍स, क्‍यों सियासत में इसे लेकर उठा है बवाल?

खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना

नवनीत राणा से 'दुश्मनी', गरीबों के रॉबिनहुड, कौन हैं बच्चू कड्डू

Video : नितिन गडकरी मंच पर बेहोश होकर गिरे, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो करोड़ों लोग बनेंगे लखपति

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर होगा मतदान

चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा

Toyota Fortuner Leader Edition में क्या है खास, जानिए क्या हैं खास फीचर्स

अगला लेख