'चिंतन शिविर' में PM मोदी बोले- एक फर्जी खबर भी राष्ट्रीय चिंता का विषय बनती है, लगाम कसनी होगी

Webdunia
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (18:31 IST)
सूरजकुंड (हरियाणा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोई एक फर्जी खबर भी बढ़कर राष्ट्रीय चिंता का विषय बनने की क्षमता रखती है, लिहाजा उन पर लगाम कसने के लिए देश को उन्नत तकनीक पर जोर देना होगा। उन्होंने कहा, किसी भी जानकारी को आगे भेजने से पहले 10 बार सोचना चाहिए और इस पर विश्वास करने से पहले इसे सत्यापित करना अत्यंत आवश्यक है।

प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित राज्यों के गृह मंत्रियों के दो दिवसीय 'चिंतन शिविर' को संबोधित करते हुए ऐसी किसी भी जानकारी को दूसरों के पास आगे भेजने से पहले विश्लेषण और सत्यापित करने के बारे में लोगों को शिक्षित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, किसी भी जानकारी को आगे भेजने से पहले 10 बार सोचना चाहिए और इस पर विश्वास करने से पहले इसे सत्यापित करना अत्यंत आवश्यक है। हर मंच पर ऐसी सूचनाओं को सत्यापित करने के तरीके हैं। यदि आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से इसकी जांच-परख करेंगे तो आपको इसका एक नया संस्करण मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया को सिर्फ जानकारी के स्रोत के रूप ही सीमित नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि एक फर्जी खबर भी बढ़कर राष्ट्रीय चिंता का विषय बनने की क्षमता रखती है।

उन्होंने कहा कि नौकरियों में आरक्षण के बारे में पूर्व में चली फर्जी खबरों के कारण भारत को नुकसान भी हुआ है। उन्होंने कहा, इनके प्रवाह को रोकने के लिए हमें उन्नत प्रौद्योगिकी पर जोर देना होगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंग्रेजी को लेकर शाह और राहुल के बीच क्‍यों उठा विवाद, क्‍या है भाषा को लेकर पूरा मामला?

1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी

यूपी में भाजपा मिशन 2027 में जुटी, टिकट के दावेदारों की तैयार होगी गोपनीय रिपोर्ट

ईरान में फंसी छत्तीसगढ़ की लड़की, पिता ने मोदी सरकार से लगाई यह गुहार

महाराष्ट्र के मंत्री पुत्र ने लगाई होटल की बोली, नहीं कर पाए राशि जमा, फिर क्या हुआ...

सभी देखें

नवीनतम

Brazil Hot Air Balloon Fire: ब्राजील में हॉट एयर बैलून में लगी आग, 8 लोगों की मौत

UP : चलती ट्रेन में युवक की हत्या, पीट-पीटकर ली जान, 5 आरोपी गिरफ्तार

Operation Sindhu : ईरान से लौटे 256 और भारतीय छात्र, चिंतित परिजनों को मिली राहत

Iran-Israel war : इजराइली हमलों के बाद ईरान में भूकंप, परमाणु ठिकानों पर रहस्यमय झटकों से मचा हड़कंप, क्यों उड़ी परीक्षण की अफवाहें

West Bengal : बीरभूम में आपस में भिड़े 2 समूह, झड़प में बम विस्फोट, 2 लोगों की मौत

अगला लेख