Women's Day : PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट पर 7 महिलाओं के हौसले और जज्बे की कहानी

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2020 (11:18 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को सलाम किया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को दिनभर के लिए उन 7 महिलाओं के हवाले कर दिया, जिन्होंने अपने हौसले और जुनून से लोगों को प्रेरित किया है।
 
प्रधानमंत्री के ट्‍वीटर हैंडल @narendramodi हैंडल से सबसे पहले स्नेहा मोहन दास ने ट्वीट किया। उन्होंने अपना विडियो ट्वीट करते हुए बताया कि वे फूड बैंक की संस्थापक हैं। स्नेहा ने वीडियो में बताया कि उन्होंने 2015 में चेन्नई में बाढ़ आने से पहले फूड बैंक की स्थापना की थी। इसका मुख्य उद्देश्य भूख से लड़ना और भारत को एक ऐसा देश बनाना है जहां कोई भूखा नहीं रहे।
 
स्नेहा ने यह भी बताया कि उन्हें फूड बैंक खोलने की प्रेरणा कहां से मिली। उन्होंने कहा कि दादाजी के जन्मदिन और विशेष मौकों पर उनकी मां बच्चों को घर बुलाकर खाना बांटती थीं। मुझे इसे आगे ले जाने की इच्छा हुई।
 
प्रधानमंत्री ने 2 मार्च को सोशल मीडिया छोड़ने को लेकर ट्वीट किया था। मोदी ने लिखा था कि इस रविवार को मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। आपको इस बारे में जानकारी दूंगा। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

अगला लेख