प्रियंका गांधी ने सोनभद्र हिंसा पीड़ितों से निभाया अपना वादा

Webdunia
शनिवार, 27 जुलाई 2019 (23:34 IST)
सोनभद्र (उप्र)। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उम्भा गांव में 17 जुलाई को हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से किए गए वादे को पूरा किया और शनिवार को उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाज़ीराव खड़े एवं अन्य नेताओं को भेजकर प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए एवं गम्भीर रूप से 9 घायलों को 1-1 लाख रुपए का चेक वितरित कराया।

गौरतलब है कि सोनभद्र के घोरावल थाना अंतर्गत उभ्भा गांव में गत 17 जुलाई को हुए ज़मीनी विवाद में 10 लोग मारे गऐ थे और करीब ढाई दर्जन लोग घायल हो गए थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मारे गए 10 मृतकों को 10-10 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की थी और अपनी उस घोषणा को पूरा करने के लिए आज उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल को भेजा।

उभ्भा में हुए ज़मीनी विवाद में 10 लोगों के मारे जाने तथा ढाई दर्जन के घायल होने के बाद प्रियंका गांधी ने 19 जुलाई को उभ्भा गांव जाने का कार्यक्रम बनाते हुए वाराणसी पहुँचकर ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल चाल जाना था और सोनभद्र की तरफ़ कूच कर गईं, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिर्ज़ापुर के नारायणपुर में हिरासत में लिया और उन्हें चुनार ले जाया गया, जहां उन्होंने कुछ पीड़ितों से मुलाक़ात की और सहायता का आश्वासन दिया था।

पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद प्रियंका ने 20 जुलाई को कहा था कि इन बच्चों ने अपने माता-पिता खो दिए हैं। कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चे और माता पिता अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग पिछले डेढ़ महीने से अपनी दिक्कतों के बारे में प्रशासन को सूचित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं के खिलाफ कई फर्जी मामले भी दर्ज किए गए हैं।

प्रियंका ने कहा था कि इन लोगों के साथ जो भी हुआ, बहुत गलत हुआ। इनके साथ घोर अन्याय हुआ है और हम इस घडी में उनके साथ हैं और उनकी लड़ाई लड़ेंगे। गांव वालों की मांग के बारे में प्रियंका ने कहा था कि जिस भी परिवार ने किसी सदस्य को खोया है, उसे वित्तीय सहायता के रूप में 25 लाख रुपए मिलने चाहिए और निर्दोष गांव वालों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाएं।

प्रियंका ने कहा था यह नरसंहार था और लोगों की हत्याएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और बच्चों ने अपने माता-पिता खोए हैं तथा सरकार और प्रशासन ने घटना को दबाने का प्रयास किया। प्रियंका के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बताया था कि कांग्रेस महासचिव ने पीड़ितों से मुलाकात के दौरान ही मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। प्रियंका के दौरे के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उक्त गांव का दौरा करना पड़ा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्कूल से परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाया, अखिलेश यादव का तंज, अब तो...

अखिलेश यादव का तंज, भारत का नाम बदलकर 'भाजपा' करना ही बाकी

कोर्ट ने दी Union Carbide कचरे के निपटान के परीक्षण की मंजूरी, 3 चरणों में पिथमपुर में ऐसे जलेगा ये जहर

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से रूद्राक्ष महोत्सव, 7-8 लाख श्रद्धालुओं के लिए लिए विशेष व्यवस्था

अगला लेख