Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Bharat Jodo Yatra : अगले सप्ताह 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Gandhi Vadra
, शनिवार, 19 नवंबर 2022 (22:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले सप्ताह 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हो सकती हैं।प्रियंका गांधी जब इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी, तो उस समय यात्रा मध्य प्रदेश में होगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' फिलहाल महाराष्ट्र में है।

सूत्रों के अनुसार, वह आगामी 23 नवंबर से इस यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं। बीते सात सितंबर से आरंभ हुई 'भारत जोड़ो यात्रा' में अब तक प्रियंका गांधी शामिल नहीं हुई हैं। वह पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान में व्यस्त थीं।

पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में इस यात्रा का हिस्सा बनी थीं और राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की थी। प्रियंका गांधी जब इस यात्रा का हिस्सा बनेंगी, तो उस समय यात्रा मध्य प्रदेश में होगी। 'भारत जोड़ो यात्रा' फिलहाल महाराष्ट्र में है।

राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से इस यात्रा की शुरुआत की थी। वे 3570 किलोमीटर की दूरी तय करके श्रीनगर पहुंचेंगे और वहीं इस यात्रा की समाप्ति होगी। (भाषा)
Edited by : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shraddha Murder Case : बयान से पलटा आफताब, श्रद्धा के शरीर के 35 नहीं, 18-20 टुकड़े किए थे