Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ऐसी थी प्रियंका गांधी की लव स्टोरी, आप नहीं जानते होंगे उनके जीवन से जुड़ीं ये बातें...

हमें फॉलो करें ऐसी थी प्रियंका गांधी की लव स्टोरी, आप नहीं जानते होंगे उनके जीवन से जुड़ीं ये बातें...
गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाकर लोकसभा चुनाव से पहले उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रियंका यूं तो अपनी मां सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए चुनावों में प्रचार करती नजर आई हैं, लेकिन अब उन्हें औपचारिक रूप से सियासी घमासान में उतारा गया है। आइए, जानते हैं प्रियंका गांधी से जुड़ी कुछ बातें :
webdunia

- प्रियंका गांधी की शादी 1997 में रॉबर्ट वॉड्रा से हुई थी। महत्वपूर्ण बात यह है कि रॉबर्ट का कोई पोलिटिकल बैकग्राउंड नहीं रहा है, इन दोनों के बेटे रेहान और बेटी मिराया देहरादून में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

- बताया जाता है कि 13 साल की उम्र में प्रियंका पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। रॉबर्ट को सबसे अच्छी बात प्रियंका में जो लगी थी, वह थी उनकी सादगी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों के रिश्ते मजबूत हो गए और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।
webdunia
- एक इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने बताया था कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी।
webdunia

- प्रियंका और रॉबर्ट ने अपने परिवारवालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जाहिर की। उस समय रॉबर्ट वाड्रा के पिता उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वे दोनों की शादी के लिए मान गए।

- बताया जाता है कि प्रियंका ने राजनीति के दांवपेंज अपनी मां सोनिया गांधी से ही सीखें हैं।
webdunia

- प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा के बारे में बताया जाता है कि वे सियालकोट के रहने वाले थे, लेकिन बंटवारे के बाद अपने परिवार के साथ उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद आ गए थे। हालांकि बाद में रॉबर्ट के पिता राजेंद्र वाड्रा और बड़े भाई रिचर्ड और बहन की मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 नेशनल खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी आईस स्केटिंग एसोसिएशन