प्रियंका गांधी ने पहलू खान मामले में फैसले पर जताई हैरानी

Webdunia
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (11:15 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में निचली अदालत के फैसले पर हैरानी जताई है। प्रियंका ने कहा, हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।

प्रियंका ने पहलू खान हत्या मामले में सभी आरोपियों को बरी किए जाने संबंधी अदालती फैसले को 'चौंकाने वाला' करार दिया। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, पहलू खान मामले में निचली अदालत का फैसला चौंका देने वाला है।

उन्‍होंने कहा, हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में न्याय दिलाकर अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।

अदालत ने अपने आदेश में वीडियो फुटेज को सबूत नहीं माना था। अदालत ने अपने आर्डर में कहा था कि पुलिस ने वीडियो फुटेज की एफएसएल जांच नहीं कराई। इसके साथ ही अदालत ने कहा कि पहलू खान के बेटे आरोपियों की पहचान नहीं कर सके।

उल्‍लेखनीय है कि पहलू खान हत्याकांड में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। गो तस्करी के शक में भीड़ ने अप्रैल 2017 में पहलू खान की पिटाई की थी और इसके 2 दिनों बाद पहलू खान की मौत हो गई थी। यह घटना राजस्थान के अलवर में हुई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख