विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद : प्रियंका गांधी

Webdunia
रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (13:12 IST)
नवा रायपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है। उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में यह टिप्पणी की।

प्रियंका गांधी ने कहा, चुनाव में एक साल बचे हैं, जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे (भाजपा) विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़े, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है।

उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का संदेश और सरकार की विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिका ने बंकर बस्टर बम से तबाह की न्यूक्लियर साइट्स, ट्रंप ने कहा ईरान में शांति होगी या त्रासदी

ईरान-इजराइल युद्ध का भारत के व्यापार पर क्‍या होगा असर, विशेषज्ञों ने जताई यह राय

अमेरिका का B2 स्टिल्थ बॉम्बर से 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमला, जानिए कितना है खतरनाक?

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सिलोम जेम्स गिरफ्तार, गायब किया था सोनम का बैग

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

सभी देखें

नवीनतम

Operation Sindhu : ईरान से अब तक 1400 से ज्‍यादा भारतीयों को निकाला

Air India का बड़ा फैसला, उड़ानों की घटाई संख्या, बताई ये वजह

मिशन मिडनाइट हैमर पर भड़का ईरान, डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी- तुमने इसे शुरू किया, खत्म हम करेंगे

Mumbai Airport पर 16 करोड़ का सोना और ड्रग्‍स जब्त, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा- स्वास्थ्य, अध्यात्म और प्रकृति का संगम है उत्तराखंड

अगला लेख