Telangana Election : प्रियंका गांधी बोलीं- तेलंगाना की BRS सरकार का अंत होने वाला है

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2023 (01:17 IST)
Priyanka Gandhi targeted Telangana government : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कहा कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) सरकार के शासन का अंत होने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ घोर अन्याय हो रहा है।
 
वाड्रा ने यहां से लगभग 120 किलोमीटर दूर पालकुर्थी में एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तेलंगाना में महिलाओं को हिंसक अपराधों का सामना करना पड़ता है और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास तेलंगाना के लिए एक योजना है और राज्य के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए उन्हें मजबूत बनाने का एक दृष्टिकोण है। उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने का भी आरोप लगाया।
 
कांग्रेस नेता ने कहा, युवाओं, महिलाओं और किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। पिछले 10 वर्ष से शासन कर रही केसीआर (मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव) सरकार के शासन का अंत करीब है। उन्होंने मुख्यमंत्री राव की सरकार पर युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी के मामले में तेलंगाना देश में शीर्ष पर है।
 
उन्होंने कहा, उन्हें रोजगार नहीं मिलता। परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं। भ्रष्टाचार है। तो ऐसे में युवाओं को क्या उम्मीद होगी? वाड्रा ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो दो लाख नौकरियां दी जाएंगी और किसानों को हर साल 15,000 रुपए का निवेश अनुदान प्रदान किया जाएगा। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

राजा-सोनम रघुवंशी मामले के बाद क्यों फिर याद आया 'सोनम गुप्ता बेवफा है'? जानिए, क्यों ट्रेंड हो रहा है वो 10 का नोट!

क्या 2000 के बाद 500 का नोट भी चलन से बाहर होगा? CM चंद्रबाबू नायडू की मांग के बाद उठे सवाल

सिक्‍किम में लापता हुआ यूपी का हनीमून कपल, 11 दिनों से कोई सुराग नहीं, इंदौर के कपल से अलग है इनकी कहानी

आव्रजन पर बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप के नए यात्रा प्रतिबंध लागू

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

अगला लेख