भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है : प्रियंका गांधी

Webdunia
सोमवार, 6 मार्च 2023 (17:54 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले में सोमवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा पूछताछ किए जाने को लेकर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार नहीं झुके, इसीलिए उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ईडी-सीबीआई के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। लालू प्रसाद जी व उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जाता रहा है, क्योंकि वे नहीं झुके। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई के एक दल ने नौकरी के बदले जमीन के कथित घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से उनके आवास पर सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि आवास पर कोई तलाशी नहीं हुई या कोई छापा नहीं मारा जा रहा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने 12 मुस्लिम देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर लगाया बैन, जानें कौन कौन से हैं देश

बिहार की राजनीति के लिए कितना अहम है तेजप्रताप का प्रेम

Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप

ड्रोन अटैक के बाद ट्रंप से बोले पुतिन, यूक्रेनी हमले का जवाब देगा रूस

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

अगला लेख