प्रियंका गांधी ने उठाया सवाल, 'दागी' मंत्रियों को पीएम कब तक बचाते रहेंगे?

Webdunia
मंगलवार, 23 अगस्त 2022 (18:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' द्वारा किसान नेता राकेश टिकैत के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वे दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे? गृह राज्यमंत्री एक के बाद एक किसानों को अपमानित करने वाले बयान दिए जा रहे हैं।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि सत्ता के संरक्षण के नशे का असर देखिए। गृह राज्यमंत्री एक के बाद एक किसानों को अपमानित करने वाले बयान दिए जा रहे हैं। लखीमपुर किसान नरसंहार के पहले भी इन्होंने किसानों को धमकाया था। कांग्रेस की उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्रीजी, दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे? कब तक इनकी बदजुबानी को हौसला देते रहेंगे?
 
गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अपने बेटे की कथित संलिप्तता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे 'टेनी' का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश सिंह टिकैत को 'दो कौड़ी का' बताते हुए नजर आ रहे हैं।
 
तिकोनिया कांड में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा 'टेनी' की बर्खास्तगी समेत विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में उत्तरप्रदेश में किसानों ने गत गुरुवार को सुबह से राजापुर मंडी समिति परिसर में 75 घंटे लंबा धरना आयोजित किया था। इसमें राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख