Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका गांधी कल मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाएंगी

हमें फॉलो करें प्रियंका गांधी कल मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाएंगी
, बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (22:52 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौनी अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को प्रयागराज पहुंचेंगी। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रियंका मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संगम जाएंगी और वहां डुबकी लगाएंगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली लौटने से पहले वे आनंद भवन भी जाएंगी। आनंद भवन नेहरू परिवार का पूर्व में निवास स्थान था, अब वे एक संग्राहलय के रूप में बदल चुका है। प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में थीं, जहां उन्होंने किसान सभा को संबोधित किया था।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Red Fort Violence: 50,000 का इनामी इकबाल सिंह 7 दिन की पुलिस हिरासत में