J&K के अनंतनाग में जमात-ए-इस्लामी की संपत्ति सील

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (19:49 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रशासन ने प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) की एक संपत्ति को शनिवार को सील कर दिया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश तथा राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की सिफारिश पर जबलीपुरा में इस संपत्ति को सील किया गया। उन्होंने बताया कि एसआईए द्वारा दर्ज एक मामले में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत इस संपत्ति को अधिसूचित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अलगाववादी गतिविधियों के लिए धन की उपलब्धता रोकने, राष्ट्रविरोधी तत्वों के पारितंत्र को तथा भारत की संप्रभुता के विरोधी आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास के तहत अब तक जेईआई की कई संपत्तियां सील की जा चुकी हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख