सीलिंग के खिलाफ दिल्ली में व्यापारियों का बंद

Webdunia
मंगलवार, 23 जनवरी 2018 (11:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार हो रही सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों के संगठन कैट ने मंगलवार को दिल्ली व्यापार बंद करने का एलान किया। आप, भाजपा और कांग्रेस ने भी व्यापारियों के इस बंद का समर्थन किया है। 
 
कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ में दिल्ली नगर निगम कानून 1957 के मूलभूत प्रावधानों को ताक पर रखकर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। 
 
आम आदमी पार्टी भी बंद के समर्थन में आज सड़कों पर उतरेगी। पार्टी की तरफ़ से इस व्यापक बंद का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली संयोजक गोपाल राय करेंगे।
 
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पार्टी व्यापारियों की पीड़ा समझती है, इसलिए व्यापारियों के दिल्ली बंद को पार्टी नैतिक समर्थन देगी। उन्होंने कहा है कि हम निगरानी समिति से व्यापारियों की समस्या को मानवीय दृष्टिकोण से देखने की अपील कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख